अब कमेटी के गठन का इंतजार
इविवि के अंग्रेजी विभाग में हुई घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। ऐसे में अब सभी को कमेटी के गठन का इंतजार है। बंद कमरे में हुई मारपीट के वक्त विभागाध्यक्ष व एसोसिएट प्रोफेसर के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति मौजूद था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर में एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि विवाद विभागीय कार्य को लेकर हुई बहस की वजह से शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया। फिलहाल, पूरी स्थिति कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इविवि प्रशासन कार्रवाई पर कोई निर्णय लेगा।