allahabad university student union
- फोटो : CITY DESK
- इविवि में छात्रों का क्रमिक अनशन 36 वें दिन भी जारी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों का आंदोलन 36 वें दिन में पहुंच गया। इस दौरान छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को खुला पत्र जारी किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी छात्रसभा के अजय यादव सम्राट ने कहा कि इस सरकार में अपने अधिकारों की मांग करना अपराध है। छात्रों ने लाइब्रेरी को डिजिटलाइज करने, पाठ्यक्रम को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल बनाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि कक्षा नहीं तो परीक्षा नहीं की मांग की जा रही है तो क्या गलत है। इस मौके पर मुब्बसिर हारून, नवनीत यादव, मो. मसूद, राहुल पटेल, आनंद, रितेश गुप्ता मो. जैद, सलमान विकास यादव मौजूद रहे।