फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर अंधेरे में डूबा रहा छात्रसंघ भवन

विज्ञापन
Allahabad University student Union - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
दीये जलाने वाले छात्रसंघ बहाली के लिए जेल की कालकोठरी में बंद
विज्ञापन

इविवि में न तो छात्रसंघ बचा और न ही हो सका छात्र परिषद का गठन
प्रयागराज, 27 अक्तूबर। पिछले साल छात्रसंघ के गठन के बाद हुए दीपावली के पर्व पर छात्रसंघ रोशनी से जगमगा रहा था लेकिन इस साल दिवाली पर छात्रसंघ भवन अंधेरे में डूबा रहा। छात्रसंघ भवन पर दीये जलाने वाले जेल की कालकोठरी में बंद है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब न तो छात्रसंघ बचा और न ही छात्र परिषद का गठन हो सका।
पिछले साल दीपावली पर छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री शिवम सिंह समेत सभी पदाधिकारियों और तमाम छात्र नेताओं ने छात्रसंघ को दीपों से रोशन किया था। उस वक्त किसी को आभास भी नहीं था कि यह छात्रसंघ अब इतिहास बनने जा रहा है। इविवि प्रशासन ने जब छात्रसंघ भवन को खत्म करने और उसकी जगह छात्र परिषद के गठन का निर्णय लिया तो छात्र नेताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन का ही असर रहा कि इविवि में छात्र परिषद का भी गठन नहीं हो सका।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 25 हजार छात्र-छात्राओं में से केवल 17 छात्रों ने छात्र परिषद चुनाव के लिए नामांकन कराया और इनमें से 15 प्रत्याशियों ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया और दो का नामांकन खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

छात्रों के विरोध के कारण इविवि में छात्र परिषद का गठन नहीं हो सका। छात्रसंघ बहाली के आंदोलन में शामिल उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री शिवम सिंह समेत तमाम छात्र नेता नैनी जेल में बंद हैं। पिछले साल इन्हीं छात्र नेताओं ने दीपावली पर छात्रसंघ को दीयों से जगमग कर दिया था लेकिन इस बार वहां सन्नाटा पसरा रहा। कुछ गिने-चुने वहां पहुंचे भी तो शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें