फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के लिए इविवि ने एनटीए से मांगे दिशा-निर्देश

Sun, 09 May 2021 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • स्थिति स्पष्ट न होने पर इविवि प्रशासन ने पत्र भेजकर पूछा, कैसे कराई जाएगी परीक्षा
  • इस बार एनटीए के माध्यम से विश्वविद्यालयों  में संयुक्त रूप से के प्रवेश परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर इविवि प्रशासन ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश मांगे हैं। एनटीए से यह भी पूछा गया है कि परीक्षा कब और कैसे कराई जाएगी। हालांकि एनटीए की ओर से अब तक पत्र का कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में इविवि प्रशासन रिमांडर भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


इविवि में हर साल मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार कोविड संक्रमण तेजी से फैलने के कारण सबकुछ ठप पड़ा हुआ है। इविवि प्रशासन विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश खुद लेता था, लेकिन इस बार एनटीए के माध्यम से संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है। ऐसे में इविवि प्रशासन के सामने भी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। इविवि प्रशासन की ओर से काफी पहले ही एनटीए को विभागों, विषयों और सीटों का जानकारी भेजी जा चुकी है। अगर एटीए प्रवेश परीक्षा कराता है तो परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन भी वही करेगा। यदि परिस्थितियों को देखते हुए एनटीए इस बार भी प्रवेश का जिम्मा विश्वविद्यालय पर छोड़ देता है तो इविवि प्रशासन के लिए काम बढ़ जाएगा।
 
ऐसे ही तमाम बिंदुओं पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और इसी वजह से प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर निर्णय लेने में देरी हो रही है। कोविड के दौर में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराना सुरक्षित नहीं है। तमाम शैक्षणिक एवं भर्ती संस्थाएं अपनी प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर चुकी हैं। अगर परीक्षा एनटीए कराता है तो संयुक्त रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा एक साथ होगी और इसके बाद मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


कोविड के मद्देनजर अगर एनटीए प्रवेश परीक्षा कराने से इनकार करता है तो विश्वविद्यालय को अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा के आयोजन कराना होगा। इसके लिए नई एजेंसी का चयन करना होगा। जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम एक माह का वक्त लगेगा और परिणाम आने के बाद प्रवेश लिए जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी या ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, यह भी तय नहीं है। इन तमाम मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट हो सके, इसके लिए इविवि प्रशासन ने एनटीए से दिशा-निर्देश मांगे हैं। इविवि में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक बनाए गए प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि अभी स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं है। एनटीए से पत्र व्यवहार किया गया है। जवाब मिलने के बाद उसी के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग

छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 292 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि मौजूदा सत्र में दाखिले में देर होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ। मई का महीना शुरू हो गया है और अब तक नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जानी चाहिए थी। छात्रों ने मांग की है कि दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। इस मौके पर राहुल पटेल, नवनीत यादव, अरविंद यादव, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद मसूद अंसारी, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें