प्रयागराज, 9 नवंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन में जेल गए छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सात छात्र नेता शनिवार को नैनी जेल से रिहा कर दिए गए।
रिहा किए गए अन्य छात्र नेताओं में पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा समेत हरकेश, आखिलेश सिंह यादव, अजय सम्राट, जितेंद्र धनराज, दीपक यादव शामिल हैं। रिहाई के बाद सभी छात्र नेता छात्रसंघ भवन पहुंचे और वहां शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि इविवि में छात्रसंघ की बहाली होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि जेल में बंद अन्य छात्र नेतार अवनीश यादव, अतेंद्र सिंह, शिवम सिंह, सत्यम कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, शिवबली यादव भी इसी सप्ताह रिहा कर दिए जाएंगे।
इविवि में डीएसडब्ल्यू कमेटी का पुनर्गठन
प्रयागराज, 9 नवंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार होंगे। वहीं, प्रो. एसआई रिजवी, प्रो. आईआर सिद्दीकी, डॉ. नीतू मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार गर्ग, डॉ. सुनील बिक्रम सिंह, डॉ. बृजेश कुमार पांडेय, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. धर्मनाथ, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. रोशन लाल, डॉ. हरिबंस सिंह, डॉ. अखिलेश पांडेय, डॉ. विशाल जैन, डॉ. अमृता, डॉ. पीके सिंह, डॉ. विजय कुमार रविदास, डॉ. रुचि दुबे, डॉ. सुधाकर सिंह एवं डॉ. शिव कुमार यादव को डिप्टी डीएसडब्ल्यू के रूप में कमेटी में शामिल किया गया है।