Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid
- फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. मोहम्मद शाहिद के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सुबूत हैं, पर जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, उसकी विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। विवेचक का कहना है की बहुत जल्द ही प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। प्रो. शाहिद को मंगलवार को पुलिस ने इंडोनेशिया और थाईलैंड से आए जमातियों के साथ जेल भेज दिया था।
प्रोफेसर के खिलाफ शिवकुटी थाने में महामारी एक्ट तथा धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया की प्रोफेसर के इथोपिया के इस्लामिक समूह से संबंध होने की बात भी पता चली है। वह उसके कार्यक्रमों में शामिल होने राजधानी आदिस अबाबा भी जा चुके हैं।