इविवि और संघटक महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी एट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से लिए जाते हैं, जबकि पीजी में दाखिले के लिए इविवि अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। इविवि में जब से सीयूईटी के माध्यम से स्नातक में प्रवेश शुरू हुए हैं तब से स्नातक का सत्र पिछड़ने लगा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए मई में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है, ताकि पीजी का नया सत्र समय से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
इविवि और संघटक महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी एट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से लिए जाते हैं, जबकि पीजी में दाखिले के लिए इविवि अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। इविवि में जब से सीयूईटी के माध्यम से स्नातक में प्रवेश शुरू हुए हैं तब से स्नातक का सत्र पिछड़ने लगा है।
सीयूईटी की ओर से प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने में देरी के कारण इसका असर प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ रहा है। इविवि प्रशासन पीजी में दाखिले के लिए अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा कराता रहा है और प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी भी होती रही है। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से प्रश्नपत्र तैयार कराने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए किसी भी दिन इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई जा सकती है। प्रश्नपत्र तैयार करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदनों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। जून में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है। जुलाई में काउंसलिंग कराने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में एमए, एमकाम, एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों, एमएड, एलएलबी, बीएड और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के तहत कुल 40 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश होने हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रवेश प्रक्रिया थोड़ी पीछे हो गई है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया को समय से पूरा करा पाना इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ के लिए चुनौती भी होगी।