परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी होंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश निदेशक प्रो. जयंत कुमार पति के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट
https://aupravesh2025.cbtexam.in पर जाकर आवेदन आईडी व जन्मतिथि के आधार पर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
पीजी की एक सीट पर पांच दावेदार
पीजी की एक सीट पर पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी। परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी)-2025 के तहत 61 विषयों में पीजी की 7,231 सीटों पर प्रवेश होने हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 62,670 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 32,867 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
इस प्रकार है प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
- 10 जून को सुबह 9:30 से 11:40 बजे और अपराह्न दो से 4:10 बजे तक पीजीएटी-2 के विषयों की प्रवेश परीक्षा।
- 11 जून को सुबह 9:30 से 11:40 बजे तक आईपीएस व पीजीएटी-2 के विषयों और अपराह्न दो से 4:10 बजे तक पीजीएटी-2 के विषयों की प्रवेश परीक्षा।
- 12 जून को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पीजीएटी-1 की ऑफलाइन और 10:30 से 12:40 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा।
- 13 जून को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एलएलबी व एलएलएम की ऑफलाइन और 9:30 से 11:40 बजे तक ऑनलाइन और अपराह्न दो से चार बजे तक एमकॉम की ऑफलाइन व दो से 4:10 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा।
परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी)-1 के विषय
प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, अंग्रेजी भाषा, हिंदी, मध्यकालीन इतिहास, आधुनिक इतिहास, संगीत (वोकल), संगीत (सितार), संगीत (तबला), एमपीए (वोकल), एमपीए (सितार), एमपीए (तबला), पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, मानव विज्ञान, रक्षा अध्ययन, भूगोल, गणित, मनोविज्ञान, सांख्यिकी।
परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी)-2 के विषय
एमबीए व एमबीएआरडी, बीएड, एमएड, एमपीएड, एमए इन मास कम्युनिकेशन, एमए इन फिल्म थिएटर, एमएससी बायो केमेस्ट्री, एमएससी इन एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल बॉटनी), एमएससी इन एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री एंड सॉयल साइंस, एमएससी इन एंटोमोलॉजी, एमएससी इन मैटेरियल साइंस, एमएससी इन बायोइंफॉर्मेटिक्स, एमएसी इन एनवार्यनमेंटल साइंस, एमएससी इन टेक्सटाइल एंड अपेरल डिजाइनिंग, एमएससी इन डिजाइन एंड इनोवेशन एंड रूरल टेक्नोलॉजी, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी (अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज), एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन, एमए इन वूमेन स्टडीज, एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज, मास्टर इन फाइन आर्ट्स, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमटेक मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमए इन गांधियन थॉट एंड पीस स्टडीज।
इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के पाठ्यक्रम
एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, एमवोक इन मीडिया स्टडीज।
कॉमर्स एवं लॉ के विषय
एमकॉम, एलएलएम, एलएलबी।