Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
एबीवीपी ने घेरा डीएसडब्ल्यू कार्यालय
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि का विरोध करते हुए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को इविवि में डीएसडब्ल्यू कार्यालय का घेराव किया। एबीवीपी के इविवि इकाई के अध्यक्ष शिवम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद क्रमवार तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएगा और इस आंदोलन में सभी छात्रों का समर्थन प्राप्त कर इसे जन आंदोलन का रूप देगा। इस मौके पर छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी, एबीवीपी काशी प्रांत के मंत्री अतेंद्र सिंह सहित आलोक त्रिपाठी, आजाद मिश्र, कार्तिकेय त्रिपाठी, पुष्कर मिश्र आदि मौजूद रहे।
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
फीस वृद्धि के विरोध में प्रियंका ने किया ट्वीट
इविवि में फीस के विरोध में प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार सौ फीसदी फीस वृद्धि भाजपा सरकार का एक और युवा विरोधी कदम है। यहां यूपी-बिहार के साधारण परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं। फीस वृद्धि कर सरकार इन युवाओं से शिक्षा का एक बड़ा जरिया छीन लेगी। सरकार को छात्र-छात्राओं की बात सुनकर फीस वृद्धि का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए।