फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाएं रणनीति

विज्ञापन
Allahabad University news - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
इविवि में हुए सेमिनार में बोले गौरव कृष्ण बंसल
विज्ञापन

प्रयागराज, 8 फरवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में शनिवार को ‘प्रबंध में नवाचार एवं भविष्य के व्यवहार’ विषय पर दो दिवसीय गोष्ठी की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. आरआर तिवारी एवं मुख्य अतिथि प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि व्यवसाय में भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर रणनीति बनाना अनिवार्य है। इसी क्रम में अर्चना कपूर ने अर्चना कपूर ने केस स्टडी के माध्यम से नवाचार से उत्पन्न विभिन्न अवसरों से लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी। प्रो. जीसी त्रिपाठी ने प्रबंध एवं व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी इसके उपयोग पर जोर दिया। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने स्लाइड शो के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में बताया। प्रो. असीम मुखर्जी ने समाज में आए बदलाव पर चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. एके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अवंतिका रघुवंशी ने संचालन एवं डॉ. एसी पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रो. अंजनी कुमार मालवीय, प्रो. एसए अंसारी, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. आरके सिंह, प्रो. रामेंदु राय आदि मौजूद रहे। इसके बाद सेमिनार में तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें