प्रयागराज, 15 नवंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सत्य साईं सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन डीन आर्ट़्स प्रो. पीके साहू ने किया। सत्य साईं सेवा संस्थान के प्रशिक्षक समीर ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को आपदा से संबंधित होने वाली घटनाओं से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया। स्वयंसवकों को प्राकृतिक आपदा भूकंप, बाढ़, वज्रपात, शीतलहर, आग से बचाव की जानकारी दी गई। एनएसएस की कार्यक्रम समन्वयक मंजू सिंह ने कार्यशाला के बारे में बताया। इस मौके पर प्रो. धनंजय यादव, गोपाल तिवारी, सूजोय चटर्जी, सौरभ कमल, अमित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। अन्विता रघुवंशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
छात्रों ने फूंका एमएचआरडी का पुतला
प्रयागराज, 15 नवंबर। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तेल छात्रों ने शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के सामने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) का पुतला फूंका। साथ ही निर्णय लिया कि इविवि में छात्रसंघ की बहाली के लिए जारी आंदोलन के दूसरे चरण में ‘कुलपति भागाअे, इविवि बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। इस मौकेपर छात्र नेता अखिलेश यादव, अतेंद्र सिंह, अवनीश यादव, अदील हमजा, अजय सम्राट, सत्यम सिंह, सनी, अंकित प्रतिहार, आशीष प्रताप, हरिकेश आदि मौजूद रहे।
छात्र परिषद के अध्यक्ष को मिली धमकी
प्रयागराज, 15 नवंबर। सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र परिषद के अध्यक्ष करन सिंह परिहार को अराजकतत्वों ने धमकी दी है। करन सिंह ने सीएमपी के प्राचार्य को ज्ञापन देकर इस मामले से अवगत कराया है। करन का कहना है कि छात्र परिषद का भवन खुलने के बाद से ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और मारपीट की धमकी दी जा रही है। करन ने सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलबी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष 2019-20 के जिन छात्रों ने प्रोजेक्ट नहीं जमा किया है और मौखिक परीक्षा नहीं दी है। वे 18 नवबर तक प्रोजेक्ट अवश्य जमा करना दें अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।