फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : 13 जुलाई से नए सत्र का आगाज, प्रथम वर्ष के छात्र 14 अगस्त से आएंगे विवि

Fri, 03 Jul 2026 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके कनोजिया की ओर से जारी कैलेंडर में नए सत्र की कक्षाओं, सेमेस्टर व प्रायोगिक परीक्षाओं, आंतरिक व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और अवकाश की समय सारिणी तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके कनोजिया की ओर से जारी कैलेंडर में नए सत्र की कक्षाओं, सेमेस्टर व प्रायोगिक परीक्षाओं, आंतरिक व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और अवकाश की समय सारिणी तय कर दी गई हैं। यूजी व पीजी के तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जुलाई से शुरू होंगी। पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई 24 जुलाई और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित यूजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 14 अगस्त से चलेंगी।

25 नवंबर से शुरू होंगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। यूजी प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम और पीजी के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाओं का अलग-अलग कार्यक्रम तय किया गया है। प्रायोगिक, वाइवा और प्रेजेंटेशन परीक्षाएं भी नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।

सम सेमेस्टर 18 जनवरी से

इविवि ने 25 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। सम सेमेस्टर की कक्षाएं 18 जनवरी से शुरू होगी। सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 22 अप्रैल से मई के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। प्रायोगिक और वाइवा परीक्षाएं छह मई से होंगी। मूल्यांकन कार्य 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

आंतरिक मूल्यांकन की समय सीमा भी तय

कैलेंडर में आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए), सेशनल परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्य की समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। विषम सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और सम सेमेस्टर के अंक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने होंगे। विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों को समयबद्ध तरीके से अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परिणाम घोषित करने में देरी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें