फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद खाली कराए जा सकते हैं हॉस्टल

विज्ञापन
allahabad university hostels news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
-छात्रों ने डीएम, एसएसपी को ज्ञापन देकर हॉस्टल न खाली कराने की लगाई गुहार
विज्ञापन

-एसएसपी ने दिया आश्वासन, महामारी के दौर में छात्रों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टल को खाली कराने के लिए नोटिस जारी होने के बाद छात्रों ने इविवि प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं, इविवि परिसर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। छात्रों को जारी नोटिस में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से हॉस्टल नहीं छोड़ा तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात दस बजे से 55 घंटे का लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है। छात्रों को आशंका है कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद इविवि प्रशासन कार्रवाई कर सकता है, सो उन्होंने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर हॉस्टल न खाली कराए जाने की गुहार लगाई है।
छात्रों ने इसके विरोध में बृहस्पतिवार को ढाई घंटे तक कुलपति कार्यालय का घेराव किया था लेकिन, उन्हें इविवि प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला, सो छात्र शुक्रवार को डीएम और एसएसपी के पास पहुंचे। छात्रों ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी में छात्रों की पीड़ा का समझा जाए और छात्रावासों को खाली न कराया जाए। महामारी में छात्रों को अचानक हॉस्टल से बाहर कर देना महामारी को बढ़ावा देने जैसा है। संकट के इस दौर में छात्रों को फोर्स के बल पर हॉस्टल से बाहर कर देना उनके साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जब एसएसपी अभिषेक दीक्षित से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा तो एसएसपी ने छात्रों से कहा कि इस मामले में किसी तरह का आंदोलन न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैश्विक महामारी में पुलिस बल ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं करेगा, जिससे छात्रों को परेशानी हो। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेश यादव, छात्र नेता अतेंद्र सिंह, सत्यम कुशवाहा, अजय सम्राट, जितेंद्र धनराज, धनंजय सिंह, रितेश यादव, रोहित प्रजापति, मुकेश राजभर, शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें