फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसएल, जैन हॉस्टल में रेड, 87 सीटें खाली

Fri, 06 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रह रहे अंत:वासियों के खिलाफ बृहस्पतिवार से कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुरक्षा बलों के बीच पहले दिन सर सुंदर लाल (एसएसएल) और एसडी जैन हॉस्टल में रेड पड़ी। दोनों हॉस्टल से 87 सीट खाली कराई गईं। 37 नए छात्रों को कब्जा दिलाया गया। शुक्रवार को ताराचंद हॉस्टल में रेड डाली जाएगी।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, डीएसडब्ल्यू प्रो. जगदंबा सिंह की अगुवाई में सबसे पहले एसएसएल छात्रावास में रेड डाली गई। पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौजूदगी में हॉस्टल के कई कमरों के ताले तोड़े गए। कई कमरों में अवैध अंत:वासियों को निकाला गया। इस दौरान कुछ ने विरोध करना चाहा लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते हिम्मत नहीं कर पाए। एसएसएल से कुल 76 सीटें खाली कराई गईं। इसके बाद एसडी जैन हॉस्टल में रेड डाली गई। यहां सभी 32 कमरों की तलाशी की गई। इसमें 11 अवैध रूप से रह रहे थे।

यहां चार नए छात्रों को कब्जा दिलाया गया। डीएसब्ल्यू प्रो. जगदंबा सिंह ने कहा कि जो छात्र कब्जा के लिए नहीं पहुंचे उन्हें बाद में कब्जा दिलाया जाएगा। उन्होंने बाहर किए गए अवैध अंत:वासियों के खिलाफ चेतावनी भी जारी की। कहा कि अगर वे नए कब्जेदारों को परेशान करेंगे तो उनके खिलाफ एंटी रैगिंग के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसडी जैन हॉस्टल के कमरा नंबर 17 में रह रहे एक छात्र के खिलाफ शिकायत मिलने पर चीफ प्रॉक्टर ने तलब किया है।
विज्ञापन


जीएनझा हॉस्टल में चार ऐसे लोगों को कमरे आवंटित कर दिए गए थे, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नहीं है। हॉस्टल के अंत:वासियों ने इसकी शिकायत वार्डेन और डीएसडब्ल्यू से की थी। शिकायत पर बृहस्पतिवार को डीएसडब्ल्यू ने जांच कराई तो मामला सामने आ गया। डीएसडब्ल्यू प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि हॉस्टल के सभी छात्रों की रसीदों की जांच की गई। चार लोगों फर्जी रसीद लगाकर रह रहे थे। उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई के आदेश दे दिए गए। उन्हें बाहर कर दिया गया। चीफ प्रॉक्टर से कहा गया है कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाए।

मुस्लिम हॉस्टल के अंत:वासियों ने बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपकर हॉस्टल में रह रहे प्रतियोगी छात्रों को बाहर न किए जाने की वकालत की है। उन्होंने डीएसडब्ल्यू से कहा कि हॉस्टल ट्रस्ट का है और ट्रस्ट के बाइलॉज में ऐसे नियम बनाए गए हैं। उन्होंने पिछले वर्ष का हवाला भी दिया। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि वह बाईलॉज को देखने के बाद निर्णय लेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिया कौनेन रिजवी, तबरेज खान, शादाब, मो. कलीम, औबैद, मेराज खान, इमरान फारूकी, जावेद, मो. सुफियान, सदाकत खान, मो. आरिफ, मो. शमीम, आकिब खान, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें