फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इलाहाबाद विवि ने घेाषित किया MBA प्रवेश परीक्षा का परिणाम, पोर्टल से अपलोड कर सकते हैं स्कोर कार्ड

Thu, 31 Jul 2025 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2025 के तहत एमबीए का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2025 के तहत एमबीए का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी), ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज (आईएसडीसी) और आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने पीजी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किए हैं।

विज्ञापन


एडीसी में 31 जुलाई को पीजी प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में प्राचीन इतिहास का न्यूनतम कटऑफ 100, अर्थशास्त्र का 105, अंग्रेजी साहित्य का 145, भूगोल का 135, हिंदी का 110, माध्यकालीन व आधुनिक इतिहास का 100, राजनीति विज्ञान का 175, एमकॉम का 125, गणित का 130, भौतिक विज्ञान का 130 व एलएलएम का 190 अंक है। राजनीति विज्ञान में एसटी वर्ग का कटऑफ 100 अंक है और बाकी विषयों में प्रवेश के लिए एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे कीडगंज स्थित कॉलेज परिसर में रिपोर्ट करना होगा।

वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 31 जुलाई को प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में अर्थशास्त्र का कटऑफ 115, प्राचीन इतिहास का 105, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास का 132, राजनीतिशास्त्र का 198, समाजशास्त्र का 145, अंग्रेजी का 125, एमकॉम का 120 अंक है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा आर्यकन्या में एमए राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्री, संगीत गायन, अंग्रेजी साहित्य में 31 जुलाई से प्रवेश शुरू होंगे। इविवि की पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल इच्छुक छात्राएं वेबसाइट www.akpgc.in पर ऑनलाइन प्रवेश करा सकती हैं।
विज्ञापन


बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए इविवि में रजिस्ट्रेशन कर चुकीं सीयूईटी में शामिल छात्राएं कॉलेज से मेरिट फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। बीए व बीकॉम में प्रवेश के लिए जिन छात्राओं ने इविवि में रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे सुबह 11:30 से अपराह्न 3:30 बजे तक कॉलेज से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

केपी ट्रेनिंग कॉलेज में पहली मेरिट से प्रवेश का आज आखिरी मौका

केपी ट्रेनिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव के अनुसार, महाविद्यालय की प्रथम प्रवेश सूची के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा गई है। अभ्यर्थियों को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक समस्त वांछित शैक्षिक अभिलेखों के साथ कॉलेज में उपस्थित होना है। प्रथम सूची के अभ्यर्थियों के लिए यह आखिरी अवसर है। इसके बाद द्वितीय सूची जारी की जाएगी, जिसे महाविद्यालय की वेबसाइट www.kptc.ac.in व महाविद्यालय के सूचना बोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें