फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने घोषित किया बैक पेपर परीक्षा का परिणाम

Fri, 28 May 2021 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने शुक्रवार को बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष और बीसीए, एमसीए एवं पीजीडीसीए विषम सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। बीसीए, एमसीए एवं पीजीडीसीए की बैक पेपर परीक्षाएं 15 से 22 मई तक आयोजित की गईं थी। 
विज्ञापन


वहीं, बीए, बीएससी एवं बीकॉम तृतीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षाएं इससे पूर्व कराई जा चुकीं थीं। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की गईं और कॉपियों का मूल्यांकन भी ऑनलाइन मोड में ही किया गया। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार बैक पेपर परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं संबंधित इकाई से अपनी मार्कशीट एक जून से प्राप्त कर सकते हैं। इविवि प्रशासन ने परीक्षा से पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बैक पेपर परीक्षाओं के परिणाम 30 मई तक जारी कर दिए जाएंगे और 28 मई को रिजल्ट आ गया। 

परिणाम समय से जारी होने पर दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों को भी बड़ी राहत मिली है। दरोगा भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। नियम है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी को शैक्षिक अर्हता पूरी कर लेनी चाहिए। इविवि में बैक पेपर परीक्षा में शामिल होने वाले बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष के तमाम विद्यार्थियों ने दरोगा भर्ती में शामिल होने की तैयारी भी रखी है। ऐसे में उन्हें राहत मिलेगी। परीक्षार्थी लगातार मांग कर रहे थे कि दरोगा भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले बैक पेपर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें