एमपीएड में कल, बीए इन मीडिया स्टडीज में 22 को प्रवेश
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एमपीएड में 21 फरवरी और बीए इन मीडिया स्टडीज में 22 फरवरी को प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए कटऑफ जारी किए गए हैं। एमपीएड में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 313.75 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन में सुबह 10 से अपराह्न 12.30 बजे तक और बीए इन मीडिया स्टडीज में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 180 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 86 या अधिक अंक पाने वाले और एससी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 से 11 बजे तक विज्ञान संकाय स्थित सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
सीएमपी में कल एलएलबी, बीए में प्रवेश
सीएमपी डिग्री कॉलेज में 21 फरवरी को एलएलबी एवं बीए में प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार एलएलबी में दाखिले के लिए सभी श्रेणी में 161.50 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 150 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 155.80 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 129.30 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी और बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 140 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 136 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 124 या अधिक अंक पाने वाले और एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी वेबसाइट के पोर्टल पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं।
एडीसी में कल एलएलबी में प्रवेश
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में 21 फरवरी को एलएलबी में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है। सभी श्रेणी में 152 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 10 से अपराह्न 12 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ बेनीगंज स्थित परिसर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।