फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में परिवहन भत्ता लेने वाले शिक्षकों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑडिट आपत्ति के बाद इविवि शिक्षकों से मांगी गई अंडरटेकिंग
विज्ञापन

-जवाब न देने पर शिक्षकों से की जाएगी परिवहन भत्ते की रिकवरी
प्रयागराज। इविवि में जून में गर्मी की छुट्टी होती है। इसके बावजूद तमाम शिक्षकों ने लगातार छह साल जून में भी परिवहन भत्ता ले लिया। सीएजी की टीम ने इस पर ऑडिट आपत्ति की तो इविवि प्रशासन ने अब शिक्षकों से इस मामले में अंडरटेकिंग मांग ली है और यह भी कहा गया है कि जो शिक्षक अंडरटेकिंग नहीं देंगे, उनसे परिवहन भत्ते की धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन

सीएजी की ऑडिट टीम ने जून 2012, 2013, 2014, 2015, 2016 एवं 2017 में परिवहन भत्ते के भुगतान पर ऑडिट आपत्ति लगाते हुए इसे अनियमित बताया है। इसी के मद्देनजर इविवि के कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने पत्र जारी कर कहा है कि परिवहन भत्ता लेने वाले शिक्षकों को एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे जून के महीने में कार्यालय आए और इस दौरान उन्होंने कार्यालयीय/शाोध कार्य किया। शिक्षकों को यह अंडरटेकिंग 10 जुलाई तक वित्त अधिकारी कार्यालय में देनी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक जो शिक्षक अंडरटेकिंग नहीं देंगे तो मान लिय जाएगा कि वे इस दौरान कार्यालय नहीं आए और नियम के मुताबिक निर्धारित अवधि में लिए गए परिवहन भत्ते की उनसे वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें