फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  बैक पेपर का रिजल्ट जारी, अब प्रमोशन की तैयारी

Tue, 08 Jun 2021 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • स्नातक द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा के रिजल्ट के साथ तृतीय वर्ष के छात्रों के प्रमोशन का रास्ता साफ
  • स्नातक तृतीय वर्ष के सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा, 15 जून से पहले रिजल्ट
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों की स्नातक द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा क परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अब स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया है। इविवि प्रशासन स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करते हुए 15 जून से पहले परिणाम जारी करने जा रहा है। परिणाम 12 या 13 जून को आ सकता है। स्नातक तृतीय वर्ष में सात हजार से अधिक छात्रों को प्रमोशन मिलना है।
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने कोविड के मद्देनजर इस बार स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा प्रमोट करने का निर्णय लिया है। तृतीय वर्ष के छात्र लगातार दबाव बना रहे हैं कि उनका परिणाम 15 जून से पहले जारी कर दिया जाए। दरअसल, बड़ी संख्या में छात्रों ने दरोगा भर्ती के लिए आवेदन किया है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है। आवेदन तभी मान्य होगा, जब आवेदन की अंतिम तिथि तक संबंधित अभ्यर्थी अर्हता को पूरी कर रहा होगा। इविवि प्रशासन ने कुछ दिनों पहले ही ऑनलाइन बैक पेपर की परीक्षा कराई थी और जब तक इस परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होता, तब तक प्रमोशन की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाती।

इसी को ध्यान में रखते हुए इविवि प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी होमसाइंस की द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी करते हुए उनकी अंकों का संपूर्ण विवरण भी इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया है, क्योंकि तृतीय वर्ष के तकरीबन 1100 छात्र स्नातक द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा में शामिल हुए थे। इविवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्रमोशन से संबंधित परिणाम 15 जून से पहले जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रिजल्ट के साथ मार्कशीट भी हुई ऑनलाइन
इविवि प्रशासन ने द्वितीय वर्ष के रिजल्ट के साथ अंकों का विषयवार संपूर्ण विवरण भी मार्कशाीट के रूप में ऑनलाइन जारी कर दिया है। छात्र अपने रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर के माध्यम से इविवि की वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्रमोशन संबंधी रिजल्ट के साथ उनके अंकों का विवरण भी मार्कशीट के रूप में ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें विषयवार एवं वर्षवार अंकों का विवरण उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें