फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि: सितंबर में नए कुलपति की नियुक्ति पर लग सकती है मुहर 

Thu, 13 Aug 2020 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के कुलपति पद के लिए साक्षात्कार 21 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कुलपति पद के लिए आवेदन करने वाले देश भर से तकरीबन 15 शिक्षकों के ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जाएंगे और इसके बाद दो से तीन नाम केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बंद लिफाफे में भेज दिए जाएंगे। कुलपति पद के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आवेदन करने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार 25 अगस्त को होगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति का पद एक जनवरी से रिक्त है। स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया लॉक डाउन से पहले ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही लॉक डाउन हो जाने से नियुक्ति की प्रक्रिया लगभग ठप हो गई। फिलहाल छह माह बाद नियुक्ति प्रक्रिया में अचानक तेजी आई है। कुलपति पद के लिए देश भर से आए तकरीबन 400 आवेदनों को छांटकर इनमें से 15 शिक्षकों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

खास यह कि इन 15 शिक्षकों में से तीन शिक्षक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हैं। सूत्रों के मुताबिक इनके इंटरव्यू के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, कुलपति पद के अन्य दावेदारों के इंटरव्यू 21 से 24 अगस्त तक होंगे। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्च कमेटी की ओर से तीन से चार नाम केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजे जाएंगे और इसके बाद विजिटिर यानी राष्ट्रपति की ओर से किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन


अगर सबकुछ ठीक रहा और कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ती रही तो सितंबर में इलाहाबाद विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिल जाएंगे। स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होने के कारण कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय अटके हुए हैं और इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुके हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें