फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में आवेदन की प्रक्रिया धीमी, मात्र 60665 फार्म जमा हुए

Wed, 17 Jun 2020 10:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही है। विवि एवं कॉलेजों में सभी कोर्स में प्रवेश के लिए अभी तक मात्र 130775 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है, जबकि 60665 ने शुल्क जमा करने के साथ फार्म सबमिट किया। 2019 में 1.13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


बीते वर्ष की अपेक्षा अभी आधे आवेदन आए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। बुधवार को प्रवेश प्रकोष्ठ की सूचना के अनुसार बीएएलएलबी में 7170, एलएलबी में 11479,  आईपीएस में14,799, यूजीएटी में 62137, पीजीएटी में 27825, बीएड में 3295, एमएड में 710,  एमबीए में 1067 और एलएलएम में 2243 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें