प्रयागराज। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों ने हिंदी विभाग में पीएचडी प्रवेश में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को विभागाध्यक्ष, प्रवेश निदेशक एवं डीन को ज्ञापन दिया।
एसएफआई ने सवाल उठाए कि जब क्रेट के नियमों के तहत 45 फीसदी एवं 50 फीसदी वाले ही साक्षात्कार के लिए योग्य है तो क्यों सभी जेआरएफ अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। छात्र सुधरीर ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि प्रवेश नियमों के अनुसार किया जाएगा। कहा कि अगर ऐसा नहीं होता छात्र आंदोलन करेंगे और न्यायालय की शरण में जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में विकास, शिवानी, परणिता, हर्ष, रवि,शुभम, आलोक, रजनीश आदि शामिल रहे।