फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में रैगिंग पर मंत्रालय ने किया जवाब तलब

विज्ञापन
Allahabad University - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के एसएसएल हॉस्टल में हुई रैगिंग का केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संज्ञान ले लिया है। मंत्रालय की ओर से इविवि को जारी पत्र में आरोपी छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं, आरोपी छात्रों ने रैगिंग में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। मंगलवार को आरोपी छात्रों का स्पष्टीकरण मिलने के बाद अब पूरा मामला एंटी रैगिंग सेल के समक्ष रखा जाएगा, जिसकी बैठक 23 अगस्त को प्रस्तावित है।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इविवि को जारी पत्र में रैगिंग के छह आरोपी छात्रों के नाम दिए गए हैं, जिनमें आदित्य सिंह, अवनीश यादव, संजय पाल, विशाल यादव, आनंद कौशल सिंह एवं उत्तर कुमार शामिल हैं। हालांकि इविवि प्रशासन ने रैगिंग के आरोप में सात छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है और इनमें सातवां नाम नीलेश कुमार अग्रहरि का है। मंत्रालय ने अपने पत्र में रैगिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए मामले का निस्तारण करने को कहा है।

वहीं, सातों आरोपी छात्रों ने मंगलवार चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने रैगिंग में शामिल होने से इनकार किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने जब उनसे कहा कि मामले में लिखित शिकायत की गई है तो छात्रों ने कहा कि किसी ने जूनियरों को भड़काया है। इस पर चीफ प्रॉक्टर ने आरोपी छात्रों से कहा है कि अगर उन्हें किसी पर शक है तो उसका नाम बताएं लेकिन, आरोपी छात्रों ने किसी का भी नाम लेने से इनकार किया और सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने कोई रैगिंग नहीं ली, उन पर लगे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि छात्रों की ओर से स्पष्टीकरण मिलने के बाद अब यह मामला एंटी रैगिंग सेल के समक्ष रखा जाएगा। इसकी बैठक 23 अगस्त को प्रस्तावित है। मामले में सातों आरोपी छात्रों को इविवि से निलंबित एवं हॉस्टल से निष्कासित किया जा चुका है। एंटी रैगिंग सेल की बैठक के दौरान मामले में अब तक हुई कार्रवाई से संबंधित पूरी रिपोर्ट भी रखी जाएगी।

कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच
एसएसएल हॉस्टल में रैगिंग की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इसमें एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम समेत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अफसर एवं शिक्षक भी शामिल किए गए हैं। साथ ही नव प्रवेशित छात्रों और अभिभावकों को भी इस जांच कमेटी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें