फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज, 9 अगस्त। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का धरना-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन को धरना स्थल पर आना था लेकिन अचानक सीडब्ल्यूसी की मीटिंग हो जाने के कारण नहीं आ सके। उनकी जगह एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने धरना स्थल पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव नावेद खान ने कहा कि एनएसयूआई इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ बहाल की मांग राष्ट्रीय पटल पर उठाएगी और शीर्ष नेताओं के माध्यम से संसद में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि हम विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि छात्रों की पांच सूत्रीय मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेश व्यापारी आंदोलन होगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की संपूर्ण संवाद हीनता की स्थिति है। यहां के अधिकारी छात्रों से सीधे नहीं, बल्कि थानों के माध्यम से बात करते हैं। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, दीपेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें