फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :   संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

Sun, 29 May 2022 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुबह 9.30 से 12 बजे की पाली में हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ प्रकार के 50 प्रश्न, अति लघु उत्तरीय प्रकार के 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रकार के दो और दीर्घ उत्तरीय प्रकार का एक प्रश्न हल करना था। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों में 25 सवाल विषय और 25 सवाल शोध पद्धति के थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि की संयुक्त शोध परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में पीएचडी की 641 सीटों पर प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित सत्र 2021-22 की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) में 79.95 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रयागराज के छह केंद्रों में ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा के लिए 5151 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4118 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन



सुबह 9.30 से 12 बजे की पाली में हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ प्रकार के 50 प्रश्न, अति लघु उत्तरीय प्रकार के 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रकार के दो और दीर्घ उत्तरीय प्रकार का एक प्रश्न हल करना था। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों में 25 सवाल विषय और 25 सवाल शोध पद्धति के थे। सभी के लिए दो अंक निर्धारित थे। वहीं, अति लघु उत्तरीय प्रकार के सवाल 12-12, लघु उत्तरीय प्रकार के सवाल 20-20 और दीर्घ उत्तरीय प्रकार का सवाल 40 अंकों का था।


अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र संतुलित और स्तरीय लगा। हालांकि वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल थोड़े कठिन थे। परीक्षा में सर्वाधिक 83.95 फीसदी उपस्थिति सीएमपी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में रही। यहां परीक्षा के लिए पंजीकृत 486 अभ्यर्थियों में से 408 उपस्थित रहे। वहीं, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में 341 में से 264 (77.42 फीसदी), आर्य कन्या इंटर कॉलेज इंग्लिश मीडियम में 681 में से 532 (78.12 फीसदी), ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 914 में से 700 (76.59 फीसदी), रानी रेवती देवी एसवीएन इंटर कॉलेज में 790 में से 648 (82.03 फीसदी) और शंभूनाथ इंस्टीट्यूट में पंजीकृत 1939 में से 1566 परीक्षार्थी (80.75 फीसदी) उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें