फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

allahabad university : बीए में सामान्य की 76 फीसदी सीटें भरीं

Mon, 23 Nov 2020 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए में अनारक्षित श्रेणी की 76 फीसदी सीटें फुल हो गई हैं। इविवि में बीए की कुल 4600 सीटें हैं। इनमें अनारक्षित श्रेणी की 1733 सीटें हैं और रविवार तक कुल 1320 सीटों पर ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीए में दाखिले के लिए रविवार को 355 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन


इसके साथ ही इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बीएससी होमसाइंस में प्रवेश के लिए भी कटऑफ जारी कर दिया है। बीएससी होमसाइंस में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, बीएससी गणित एवं बीएससी बायो में नए कटऑफ के साथ 23 नवंबर को प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही इविवि के संघटक महाविद्यालयों में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में नए कटऑफ के तहत सोमवार को प्रवेश लिए जाएंगे।

बीएससी होमसाइंस
सभी श्रेणियों में 184 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी एवं एसटी श्रेणी के सभी अभ्यर्थी 24 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 25 नवंबर को सुबह आठ से दस बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन होगा और सुबह दस से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा की जाएगी।
विज्ञापन


एससी बायो
सभी श्रेणी में 150 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 23 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 24  नवंबर को सुबह नौ से 10 बजे के बीच सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और सुबह 10 से शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।

बीएससी गणित
सभी श्रेणी में 171 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी 23 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 24 नवंबर को सुबह नौ से 10 बजे के बीच सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और 10 से शाम चार बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा।

एडीसी में आज का कटऑफ
कीड़गज परिसर
- बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्र) में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 138 या अधिक अंक, ओबीसी में 135 या अधिक अंक, एससी-एसटी एवं कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थी।
- बीएससी प्रथम वर्ष (छात्र एवं छात्राएं) में ईडब्ल्यूएस श्रैणी में 125 या अधिक अंक, ओबीसी में 119 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 92 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग एवं कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थी
- बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्र) में सभी श्रेणी में 95 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी श्रेणी एवं कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थी
जीरो रोड परिसर
- बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 150 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 148 या अधिक, एससी वर्ग में 110 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं, एसटी वग एवं कश्मीर विस्थापित सभी छात्राएं
- बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 95 या अधिक अंक, एसटी श्रेणी एवं कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थी
नोट: रिपोर्ट समय सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

सीएमपी डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीकॉम प्रथम वर्ष में एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी (नोट: अनुसूचित जनजाति के प्रवेशार्थी शीघ्र प्रवेश लें, अन्यथा उनकी सीटें अनुसूचित जनजाति में परिवर्तित कर दी जाएंगी)
- बीएससी गणित में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 124 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 128 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 104 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएससी जीव विज्ञान में ईडब्ल्यूएस श्रेणी मे 40 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 86 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 60 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीए में अनारक्षित श्रेणी में 130 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीए प्रथम वर्ष में सभी वर्ग में 130 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीवोक ऑटोमोबाइल एवं फूड प्रोसेसिंग में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी

राजर्षि टंडन में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश के लिए इविवि की स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल इच्छुक छात्राएं किसी भी कार्य दिवस पर महाविद्यालय के कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा यूजीसी से मान्यता प्राप्त सीसीसी, ओ लेवल, एकाउंटिंग एंड पब्लिशिंग, एंड्रॉयड एप्स डेवलपमेंट में प्रवेश प्रारंभ है। इसमें कक्षा 12 उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

सीएमपी में बीसीए में प्रवेश शुरू
सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार इविवि की बीसीए प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अनारक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के अंक 80 या इससे अधिक हैं, वे ऑनलाइन प्रवेश के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट के प्रवेश पोर्टल पर आवेदन करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें