प्रवेश में नैक ग्रेडिंग व एनआईआरएफ रैंकिंग की महत्वपूर्ण भूमिका
देश के किसी भी विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के प्रवेश में संस्थान की नैक ग्रेडिंग व एनआईआरएफ रैंकिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मानकों के अनुसार विदेशी छात्र नैक ग्रेड ए-प्लस वाले संस्थानों या उन संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं, जिनकी एनआईआरएफ रैंक 100 के भीतर है। इसके अलावा उन संस्थानों में भी प्रवेश ले सकते हैं, जो इंस्टीट्यूशंस ऑफ एमिनेंस की श्रेणी में आते हैं। नैक ग्रेड व एनआईआरएफ रैंक के मामले में इविवि निर्धारित मानक से पीछे है, लेकिन इविवि की गिनती इंस्टीट्यूशंस ऑफ एमिनेंस की श्रेणी में होती है। ऐसे में विदेशी छात्र इविवि में प्रवेश ले सकते हैं।
पीजी प्रवेश के लिए आवेदनों में संशोधन की प्रक्रिया पूरी
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 55 विषयों में पीजी की कुल 7,231 सीटों पर दाखिले होने हैं और प्रवेश परीक्षा के लिए 32,867 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रवेश परीक्षा 10, 11, 12 और 13 जून को प्रस्तावित है। इविवि प्रशासन एक सप्ताह के अंदर प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में है।