फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व के लिए ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Wed, 25 Oct 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
दीपावली के बाद दिल्ली की तरफ जाने वालों ट्रेनों की तरह की अब छठ पूजा में बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से भरी हैं। मंगलवार को भी बिहार के रास्ते जाने वाली ट्रेनें ठसाठस रहीं। भीड़ इस कदर रही कि स्लीपर कोच जनरल की तरह यात्रियों से भरे थे। लोगों को खड़े होने में दिक्कत हो रही थी।  
विज्ञापन


छठ पूजा के लिए बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अब किसी श्रेणी का टिकट नहीं मिल रहा है। हर ट्रेन में प्रतीक्षा सूची लंबी है। महाबोधी, कालका, पूर्वा, नार्थईस्ट, ब्रह्मपुत्र, मगध, हावड़ा जोधपुर, सियालदाह अजमेर, पुरुषोत्तम आदि ट्रेनें पैक हैं। इन ट्रेनों में भी चढ़ने के लिए मारामारी मच रही है। फिलहाल इस महीने की 28 तारीख तक बिहार रूट की सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है। जंक्शन पर बिहार की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों में चढ़ने के लिए मारामारी मची रही। कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय आरपीएफ के जवानों को लगाया गया।

उधर दिल्ली जाने वाली प्रयागराज, शिवगंगा, महाबोधि, रीवा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर कोच जनरल की तरह रहे। लोगों डिब्बों में खड़े होने को परेशान रहे। लोगों को तत्काल टिकट न मिलने पर मायूसी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात प्रयागराज और दुरंतो में जबरदस्त भीड़ रही। इन ट्रेनों के साथ रीवा एक्सप्रेस में भी प्रतीक्षा सूची है। उधर, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के विलंबित होने से बड़ी संख्या में यात्री जंक्शन पर घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें