दिल्ली से इलाहाबाद अब महज 6.08 घंटे में पहुंच सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस अब 26 मार्च से इलाहाबाद जंक्शन अपने निर्धारित समय से पंद्रह मिनट पहले ही पहुंच जाएगी। वर्तमान में वंदे भारत 6.23 घंटे में नई दिल्ली से जंक्शन पहुंच रही है। पिछले माह 17 फरवरी ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में पांच दिन शुरू हुआ है। अभी यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर दिन में 12.23 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच रही है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दिन में दो बजे वाराणसी पहुंचती है।