फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल में 85 फीसदी से अधिक नंबरों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थियों की कॉपियां अलग से की जाएंगी सील, प्राइवेट पाठ्यक्रम के लिए राज्य विवि ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

वित्त समिति के निर्णय के अनुसार पारिश्रमिक से होगी पांच फीसदी की कटौती
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2019-20 के प्राइवेट पाठ्यक्रम के समस्त विषयों की मौखिक/प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्रों का विवरण जारी कर दिया गया है। साथ ही निर्देश जारी किए हैं कि एक सप्ताह में परीक्षा कराकर अंका का ब्यौरा राज्य विश्वविद्यालय को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाए। प्रैक्टिकल में 85 फीसदी से अधिक अंक दिए जाने पर राज्य विवि ने निगरानी की अलग से व्यवस्था की है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि संबंधित प्राचार्य दूरभाष पर परीक्षकों से संपर्क स्थापित कर विलंबतम एक सप्ताह के भीतर प्रायोगिक परीक्षा कराकर प्राप्तांक ऑनलाइन विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाए। प्रायोगिक परीक्षा आठ शर्तों के तहत आयोजित कराई जानी है। इससें सबसे प्रमुख शर्त है कि अगर किसी परीक्षार्थी को 85 फीसदी से अधिक अंक दिए जाते हैं तो ऐसे परीथार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अलग से सील करते हुए विश्वविद्यालय को अनिवार्य रूप से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की दो प्रतियां तैयार की जाएंगी, जिस पर प्राचार्य एवं अन्य परीक्षकों के हस्ताक्षर जरूरी होंगे। एक प्रति सीलबंद लिफाफे में परीक्षा नियंत्रक को भेजी जाएगी और दूसरी प्रति प्राचार्य को सीलबंद कर उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षक की नियुक्ति को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। प्रायोगिक/मौखिक कार्य के लिए शासन अथवा विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित दरों पर पारिश्रमिक एवं यात्रा भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षक कल्याण कोष की स्थापना की जा चुकी है, जिसके लिए पारिश्रमिक में से पांच फीसदी की कटौती वित्त समिति के निर्णय के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें