फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद की सांसद रीता जोशी के पति की निगेटिव कोविड रिपोर्ट को बताया पॉजिटिव, परिवार में मच गया हड़कंप

Sun, 16 Aug 2020 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांसद रीता जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीजेपी सांसद रीता जोशी के पति की नेगेटिव कोविड रिपोर्ट को पॉजिटिव बता दिया गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

कल रात जारी पॉजिटिव की लिस्ट में रीता जोशी के पति पूरनचंद्र जोशी का नाम सीरियल नम्बर 98 पर अंकित था। पूरन चन्द्र जोशी की कल कोरोना की एंटीजेन और RTPC जांच हुई थी। एंटीजेन रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि RTPC की रिपोर्ट अभी आई ही नहीं है। पॉजिटिव की लिस्ट में नाम आने से परिवार में परिवार में हड़कंप मच गया था।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सांसद ने दिल्ली में इलाज के लिए एंबुलेंस की बुकिंग कर ली थी। सोमवार को जांच पड़ताल करने पर सच्चाई सामने आई। रीता जोशी ने मीडिया को फोन कर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग बैकफुट पर आ गया और अधिकारियों ने इस पर सफाई दी। सीएमओ डा० जीएस बाजपेई ने इसे क्लार्कियल गलती बताया। सीएमओ ने पत्रकारों को बताया कि यह मानवीय भूल है। परिवार को रिपोर्ट निगेटिव होने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें