फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद आ रही प्रयागराज, दूरंतो में रहा नो रूम

Sat, 29 Aug 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इस रक्षाबंधन कई भाई बहन एक दूसरे से नहीं मिल सकेंगे। त्योहार के ठीक एक दिन पहले इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस रहीं। लंबे समय बाद शनिवार सुबह इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनों मे इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। सबसे बुरा हाल दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का रहा। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्लीपर एवं थर्ड एसी श्रेणी में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। इलाहाबाद आने वाली प्रयागराज और दूरंतो एक्सप्रेस में शुक्रवार को दिल्ली से स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में आज नो रूम हो गया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ आज बहुत ज्यादा रही। वीआईपी ट्रेन 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो इसके स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 600 के पार पहुंचने के बाद नो रूम हो गया। प्रयागराज के थर्ड एसी में भी प्रतीक्षा सूची 150 के ऊपर रही। यही हाल नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली दूरंतो एक्सप्रेस का भी रहा। गाड़ी संख्या 12276 दूरंतो के स्लीपर में भी आज नो रूम रहा, जबकि थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 170 के ऊपर पहुंच गई। इलाहाबाद आने वाली 12312 कालका मेल, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल में भी नो रूम हो जाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दिल्ली के अलावा मेरठ से आने वाली नौचंदी और संगम एक्सप्रेस भी आज यात्रियों से पैक रहीं। जयपुर-इलाहाबाद मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की भी सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही।

उधर, रक्षाबंधन मनाने के लिए लोग अगर किसी तरह से इलाहाबाद आ भी गए तो उनके लिए वापसी की राह मुश्किल हो सकती है। पर्व के बाद की तिथियों में विभिन्न रूटों की किसी भी ट्रेन में जगह नहीं बची है। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज, दूरंतो, मगध, शिवगंगा में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इसी तरह मुंबई जाने वाली महानगरी, रत्नागिरि, मुंबई मेल, चेन्नई के लिए गंगा-कावेरी, संघमित्रा, जयपुर के लिए मथुरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी रक्षा बंधन के बाद की कुछ तिथियों में किसी भी श्रेणी में कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें