Prayagraj News : इलाहाबाद विवि छात्रसंघ भवन पर हालैंड हाल और पीसीबी हास्टल के छात्रों के बीच मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन के सामने पीसीबी और हालैंड हर छात्रावास के अंतवासियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कक्षा में धक्का-मुक्की की घटना के बाद छात्रसंघ भवन के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और राड चले। मारपीट की घटना में वैभव नाम पर छात्र घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक किसी भी तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मारपीट किस कारण से हुई इसका भी फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है। मारपीट के चलते मौके पर अफरातफरी मची रही।