फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पक्ष में काम कर रहे शिक्षा विभाग के अफसर

Fri, 19 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। बृहस्पतिवार को सांसद श्यामाचरण गुप्त की अगुवाई में मंडलायुक्त राजन शुक्ला से मिलकर भाजपाइयों ने शिक्षा विभाग के अफसरों पर इलाहाबाद-कौशाम्बी स्थानीय निकाय चुनाव में सपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। कहा, कई अधिकारी बोर्ड परीक्षा में ध्यान न देकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सपा प्रत्याशी शिक्षा विभाग से कुछ माह पूर्व ही निदेशक पद से रिटायर हुए हैं। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, पदुम जायसवाल, दिनेश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


वहीं विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.जैनुल आब्दीन ने सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव के समर्थन में बृहस्पतिवार को अपना नाम वापस ले लिया। इसकेबाद डॉ.आब्दीन ने खुद को समाजवादी बताते हुए बासुदेव के समर्थन का ऐलान किया। इस अवसर पर कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, खड़ग सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष वजीर खान, अब्दुल हक, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद थे।

 वृहस्पतिवार को एक प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद मैदान में केवल तीन प्रत्याशी रह गए हैं। इसमें सपा से वासुदेव यादव, भाजपा के रईश शुक्ला एवं निर्दलीय चंद्रदत्त शुक्ला ही मैदान में हैं। तीन मार्च को 4449 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी केके बाजपेयी ने कहा कि 30 स्थानों पर मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें