फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर में सफल होने वालों की लंबी हुई सूची

Wed, 17 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोअर सबऑर्डिनेट-2013 में इलाहाबाद के प्रतियोगियों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। रिजल्ट घोषित होने के अगले दिन यहां से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची और लंबी हो गई है। इस रिजल्ट में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तकरीबन हर हॉस्टल के खाते में सफलता आई है। इससे छात्रावासों में जश्न का माहौल रहा। यही स्थिति डेलीगेसी में भी रही।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसएल हॉस्टल के नौ छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। शोधछात्र आलोक त्रिपाठी ने पहले प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है। उनका सहकारी निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। आलोक पुनर्जीवन नामक ब्लड डोनेशन क्लब के संस्थापक हैं। इसके अलावा अन्य कई सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं। आलोक के अलावा हॉस्टल के विकास राय, अभिषेक राय, गौरव सिंह, अमित सिंह, अभय सिंह, सत्येंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, नवीन वर्मा का चयन हुआ है। मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के अजमैन, शान उल्लाह और ईरफानुल्लाह का चयन हुआ है। डायमंड जुबली के अमन, सत्येंद्र प्रताप सिंह समेत कई का चयन हुआ है।

 संदीप नाथ त्रिपाठी का आबकारी निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। वह सात बार पहले भी साक्षात्कार दे चुके हैं, लेकिन चयन अब हुआ। इनके अलावा शहर के संजय पांडेय, संजय सिंह परिहार, अखंड प्रताप सिंह, आशीष राय, विजय शंकर राय, अभिषेक श्रीवास्तव, संदीप कुमार सिंह, सौरभ सक्सेना, विजय बहादुर सिंह, अभिषेक, अरुण चतुर्वेदी आदि का चयन हुआ है। बेनीगंज की संजू राय, विश्वविद्यालय के शोधछात्र कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार, सुनील यादव, अमित कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, राघवेंद्र कुमार यादव, कविता राय, अभिलाषा सिंह, अंकिता वर्मा, नेहा यादव, कंचन दुबे, अनुपमा तिवारी, निधि सिंह, नेहा गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्रा, कमलेश नारायण, रजनीश कुमार पांडेय, प्रदीप गिरि, इंद्रभान सिंह, मुकेश कुमार शुक्ल, चंद्र प्रकाश यादव आदि का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें