फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नामांकन सही, मैदान में चार प्रत्याशी

Tue, 16 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र इलाहाबाद-कौशाम्बी के लिए एमएलसी के  चुनाव में चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबले होने जा रहा है। हालांकि अंतिम मुकाबले में कितनी प्रत्याशी बाकी रह जाते हैं, यह 18 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय होगा लेकिन जिन चार प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे, मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी को क्लीन चिट दे दी गई। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता के तहत सभी उम्मीदवारों को हिदायत दी गई है कि प्रचार के लिए कहीं पोस्टर-बैनर लगवाया है तो उसे तत्काल हटवा लें, वरना नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए सपा से बासुदेव यादव और भाजपा से रईस चंद्र शुक्ला ने पर्चा भरा है। वहीं, चंद्र दत्ता शुक्ला और जैनुल आबदीन बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को प्रेक्षक एल. शशिधर की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने नामांकन पत्रां की जांच की। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रत्याशी भी मौके पर मौजूद थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा।

 दूसरी ओर प्रभारी अधिकारी आचार संहिता एडीएम सिटी गंगा राम गुप्ता ने सभी राजनैतिक दलों और राजनैतिक व्यक्तियों से अपील की है कि जिले में कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन करने से संबंधित बैनर, पोस्टर या होर्डिंग लगाए गए हैं तो उसे हटा लिया जाए। यह भी स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की वाल राइटिंग या वाल पेंटिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम, नगर पंचायतों, सभी एसडीएम और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें