फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ का पांच तो वाराणसी का तीन रुपये बढ़ा किराया

Sun, 14 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 यूपी रोडवेज में दुर्घटना यात्री राहत योजना लागू होने से बसों के किराये में वृद्धि हो गई है। बसों के किराये में हुई वृद्धि लागू होने के बाद यात्रियों को अब अलग-अलग दूरी के लिए किराए में इसके लिए अधिकतम पांच रुपये और चुकाने होगे। इस हिसाब से लखनऊ जाने वाले यात्री अब 183 की बजाय 188 रुपये एवं इलाहाबाद से वाराणसी  जाने वाली यात्री 115 की बजाय 118 रुपये किराया रोडवेज बस का देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 13 फरवरी से दुर्घटना यात्री राहत योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत साधारण बस, शताब्दी, वॉल्वो, सुपर लग्जरी स्कैनिया में सफर के दौरान हादसे में मौत होने पर यात्री के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री ही इस योजना के दायरे में आएंगे। यात्री को इसका लाभ लेने के लिए बीमा शुल्क देना होगा। दूरी के हिसाब से यह शुल्क एक से पांच रुपये तक होगा। ऐसे में बस किराया भी एक से पांच रुपये तक बढ़ गया है। इलाहाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया लेना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


दूरी के हिसाब से बीमा शुल्क
किमी              रुपये
0-40                1
41-85              1
86-100            2
101-200          3
201 से अधिक    5
000000000000
इलाहाबाद से प्रमुख स्थानों का किराया रुपये में
शहर    पहले    अब
लखनऊ    183    188
रायबरेली    108    111
सुल्तानपुर    96    98
फैजाबाद    144    147
वाराणसी    115    118
कानपुर    191    196
बांदा    167    170
मिर्जापुर    88    90
बहराइच    250    255
जौनपुर    93    98
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें