फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों के जरिए निराला को किया याद

Sun, 14 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोही संस्था की ओर से महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर आयोजित दो दिनी कार्यक्रम के अंतिम दिन हिंदुस्तानी एकेडमी में गीतों के जरिए उन्हें याद किया गया। निराला के गीतों की सांगीतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुधांशु मालवीय ने निराला जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। 
विज्ञापन

‘समर करो जीवन में’, ‘जन के लिए कभी’, ‘जला दे जीर्ण-शीर्ण प्राचीन’, ‘क्या करूंगा तन जीवन होन’, ‘गहरी विभावरी शीत की’, ‘चूंकि यहां दाना है’, ‘छोड़ दो जीवन यो न मलो’, ‘आज मन पावन हुआ है’, ‘रे कुछ न हुआ तो क्या’ और ‘गर्जित जीवन झरना’ गीतों की सांगीतिक प्रस्तुति दी गई। गीतों को संगीतबद्ध आशु ठाकुर ने किया। गायन टीम में अंजू, बबिता, दीक्षा, अनुश्री, जुगेश, सिद्धार्थ व दिव्यांशु रहे। तबले पर नीरज से संगत दी। संचालन संयोजिका सुमनलता शुक्ला ने किया। इस दौरान संस्कृतिक वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी अजामिल, सीपी शुक्ला, एनएल गुप्ता, निर्दोष मिश्र, रश्मि मालवीय, अंकुश दूबे, भारतेंदु, विनोद, पूजा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें