फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति के बाद भी नहीं लगी आजाद प्रतिमा

Wed, 10 Feb 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के स्टोर में कैद शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा सर्किट हाउस में लगाने के लिए शासन से अनुमति मिलने के बावजूद अफसर इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। पार्षद किरन जायसवाल निगम के स्टोर में एक किनारे बदहाल पड़ी शहीद की प्रतिमा को सर्किट हाउस में लगाने की मांग लंबे समय से कर रही हैं। प्रतिमा लगाने की अनुमति और इसके लिए नगर आयुक्त की ओर से पीडब्ल्यूडी को लिखे गए पत्र का खुलासा पार्षद की ओर से आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में हुआ।
विज्ञापन


पार्षद किरन जायसवाल ने नगर निगम से आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी कि आजाद की प्रतिमा नगर निगम में कब से रखी है, प्रतिमा को किस स्थल पर लगवाने के लिए बनवा गया था और अब तक इस संबंध में क्या कार्रवाई हुई। पार्षद ने निगम सदन एवं कार्यकारिणी में इस संबंध में हुई कार्रवाई का ब्योरा तथा प्रतिमा के संबंध में अगर निगम ने कोई कार्रवाई की तो उसकी फाइल का ब्योरा मांगा था। निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने छह फरवरी को आरटीआई में दी सूचना में बताया कि प्रतिमा वर्ष 2006 से स्टोर में रखी है और वह सांस्कृतिक निदेशालय से प्राप्त हुई थी। आरटीआई में यह भी जानकारी दी गई कि संयुक्त सचिव नगर विकास सुधीर सिंह चौहान ने 30 नवंबर 2015 को ही सर्किट हाउस में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

उधर, सर्किट हाउस के देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है सो शासन से अनुमति मिलने के बाद नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने आठ दिसंबर को वहां के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा, जिसमें संयुक्त सचिव के पत्र का हवाला देते हुए प्रतिमा सर्किट हाउस में लगाने को कहा, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने प्रतिमा स्थापित करने की जहमत नहीं उठाई। पार्षद ने कहा कि इस संबंध में राज्यपाल राम नाइक से शिकायत की जाएगी। उन्होंने 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के पहले प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें