धूमनगंज के राजरूपपुर एक फरवरी की रात हुए अजय गौतम हत्याकांड का धूमनगंज पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस अजय के कातिलों तक पहुंची गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
लूकरगंज के रहने वाले और बफखाने में काम करने वाले अजय गौतम की 1 फरवरी को लाश मिली थी। उसके सिर में चोट के साथ पूरे शरीर में चाकू के जख्म थे। हत्याकांड के बाद घरवालों ने बताया था कि उसका मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनसे दस दिन पहले मारपीट हुई थी। लड़की के घरवालों ने धमकी दी थी।
धूमनगंज पुलिस ने लड़की के घरवालों को उठाकर पूछताछ की लेकिन उनसे कत्ल की गुत्थी नहीं सुलझी। हत्या के बाद अजय का चप्पल और मोबाइल तक गायब था। पुलिस ने अजय के मोबाइल का सीडीआर निकाला। सीडीआर निकालने के बाद पुलिस के जांच का बिंदु बदल गया। जांच में पता चला कि हत्या के बाद उसका मोबाइल प्रयोग है। जिससे पुलिस के लिए राह आसान हो गई। हत्याकांड में तीन से चार आरोपी शामिल हैं। हत्यारोपी धूमनगंज इलाके के रहने वाले हैं। जल्द ही पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकती है।