फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.सुनील जैन का बढ़ सकता है कार्यकाल

Tue, 09 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि  शासन की ओर से इससे संबंधित फाइल राज्यपाल को भेज दी गई है। उनकी अनुमति के बाद कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनिल यादव की नियुक्ति रद्द होने के बाद डॉ.सुनील कुमार जैन को कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया था। उनकी नियुक्ति तीन महीने के लिए हुई, जो मंगलवार को खत्म हो जाएगी लेकिन अभी तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में डॉ.जैन का कार्यकाल तीन महीने के लिए और बढ़ाने की बात कही जा रही है।

उधर, नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। इनके चयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सर्च कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को संभावित है। सर्च कमेटी स्क्रीनिंग तथा दावेदारों के डाक्यूमेंट की जांच के बाद संभावितों को पैनल तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें