इलाहाबाद (ब्यूरो)। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज में मीडिया और फैशन डिजाइन एंड एंब्रायडरी विषयों में बी.कोर्स मंगलवार को शुरू हुए। मीडिया लैब का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीन सीडीसी प्रोफेसर असीम मुखर्जी तथा फैशन डिजाइन एंड एंब्रायडरी लैब एवं कार्यशाला का गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने किया। प्रोफेसर असीम और प्रोफेसर संगीता ने संबंधित क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बंग्लुरू की अपेरल एंड लेदर टेकभनोलॉजी की निदेशक मधु कपूर ने सफलता के टिप्स दिए। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मुश्ताक अली, प्रबंधक तजीन एहसानउल्ला, नासेहा उस्मानी, डॉ.नसरीन, रशीदा खान आदि ने भी संबोधित किया। प्राचार्य डॉ.रेहाना तारिक ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कोर्सेज के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।