फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला का दर्शन करने अयोध्या आएं पीएम मोदी

Sat, 06 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 संगम की रेती पर एक बार फिर संतों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुंकार भरी। विश्व हिंदू परिषद विहिप की ओर से माघ मेला स्थित रामानुजाचार्य कृष्णाचार्य शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में पीएम मोदी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का न्योता दिया गया। इतना ही नहीं मंच के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष बेंच बनाकर रोज सुनवाई करने की अपील की गई। इस दौरान गौ मंत्रालय बनाने, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गंगा पर कोई बांध न बनाने, मठ मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन


राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि संत समाज अयोध्या में मंदिर निर्माण चाहता है। इसके लिए बीते 25 वर्षों से आंदोलन जारी है। अब इसकी सफलता अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट या फिर देश की संसद इस मसले पर जल्द निर्णय ले।

काशी-सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने सवाल किया कि पीएम नरेंद्र मोदी काशी में गंगा तट पर आ सकते हैं, नेपाल में पशुपतिनाथ के दर्शन को जा सकते हैं तो भगवान श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या क्यों नहीं आ रहे। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा, आज हमारे बीच अशोक सिंहल भले ही नहीं हैं लेकिन राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक वही हैं और वे हमें आज भी प्रेरणा दे रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद डा.राम विलास वेदांती ने भी कहा कि संत समाज की इच्छा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो।  संत सम्मेलन में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय सहित घनश्यामाचार्य, डा.श्याम दास, रामेश्वर दास, महंत कौशल किशोर, मुकेश दास, गोपाल दास, राम रतन दास, दिनेश, जीवेश्वर मिश्र, राजेंद्र सिंह, पंकज, अमित पाठक, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें