फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सिपाही की बेटी पर किया हमला

Tue, 02 Feb 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस लाइन में एक सिपाही के घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए गए। यह करतूत की युवती के ससुरालियों ने । वे कानपुर से आए थे। कर्नलगंज थाने में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस लिखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रहने वाले सिपाही ने बेटी मुमताज तबस्सुम का ब्याह कानपुर में चकेरी इलाके के ओमपुरवा में नूर आलम के साथ किया था। मगर शादी के बाद से ही दहेज में दस लाख रुपये नगद की मांग करते हुए तबस्सुम को यातना दी जाने लगी। परेशान होकर वह पुलिस लाइन में अपने मायके आ गई। रविवार को कानपुर से उसके पति नूर आलम, ससुर मुमताज, सास रेहाना, ननद अंजुम, पिंकी एक दर्जन अज्ञात लोगों के साथ आ गईं। उन्होंने पुलिस लाइन में घर में घुसकर तबस्सम को पीटा। विरोध पर उसके परिजनों पर भी हमला किया। खींचतान की जिससे कपड़े फट गए। चीखपुकार मची तो आसपास के पुलिसकर्मियों के जुटने पर ससुरालियों को घेर लिया गया। इस मामले में कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

उधर, लखनऊ के गोमती नगर से आकर शिवकुटी के नया पूरा में रहने वाले संतोष पांडेय की बेटी प्रमिला को भी ससुराल में उत्पीड़न झेलना पड़ा। उनकी बेटी प्रमिला का ब्याह लखनऊ के अली नगर मे शैलेश परमार के साथ हुआ था। मगर वहां उसे दहेज के लिए मारा-पीटा जाने लगा। प्रमिला ने मायके आकर शिवकुटी थाने में तहरीर दी तो पति, सास, ससुर, ममिया ससुर, मौसिया सास और मौसिया सास के बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


 चार माह पहले मोहित्समगंज की गली में बदमाशों की गोली का शिकार हुए फैसल के परिजन पुलिस अफसरों के रवैये से बेहद निराश हैं। कई बार फरियाद, गुहार, विरोध प्रदर्शन के बावजूद अब तक पुलिस ने कातिलों का पता नहीं लगाया है। सोमवार को लखनऊ से मुख्य सचिव आलोक रंजन आए तो फैसल के पिता मोइनुद्दीन, मां राबिया बेगम और भाई सिराज ने सरकिट हाऊस जाकर उनसे पुलिस की उदासीनता की शिकायत की। साथ ही आर्थिक मदद के बारे में भी बात की। मुख्य सचिव ने इस बारे में फौरन एसएसपी से बात की और परिजनों को भरोसा दिया कि कातिलों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें