फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी का निधन

Tue, 02 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी का सोमवार को निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज होने की वजह से उनका पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम को विमान द्वारा सुधा त्रिपाठी का पार्थिव शरीर इलाहाबाद लाया गया। उधर सूचना पाकर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी भी कोलकाता से इलाहाबाद के लिए चल दिये। केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार मंगलवार को दारागंज घाट पर सुबह दस बजे होगा।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले माह 20 जनवरी को ही राज्यपाल की पत्नी सुधा त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पहले उपचार के लिए सिविल लाइंस स्थित सृजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में चिकित्सकों की सलाह पर एक दिन बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। वहां एम्स में पिछले कई दिनों से 75 वर्षीय सुधा त्रिपाठी का इलाज चल रहा था। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी, सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर पाते ही भाजपा नेता डॉ. बीबी अग्रवाल, विजय मिश्र समेत पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता लोहिया रोड स्थित केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहुंच गए।

 इसके पूर्व सोमवार सुबह ही केशरी नाथ के पुत्र नीरज त्रिपाठी भी दिल्ली से इलाहाबाद पहुंचे । भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्र ने बताया कि शाम को राज्यपाल के दामाद लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी का पार्थिव शरीर विमान से लेकर इलाहाबाद पहुंचे। वहीं दूसरी ओर सूचना पाकर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी विमान से कोलकाता से वाराणसी पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा रात करीब साढ़े नौ बजे इलाहाबाद पहुंच गए। भाजपा नेता पदुम जायसवाल, बब्बूराम द्विवेदी ने बताया कि स्वर्गीय त्रिपाठी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से सुबह नौ बजे दारागंज घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें