फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11,580 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा-2016

Sat, 30 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा प्रदेश के 11 हजार 580 परीक्षा केंद्रों पर होगी। बोर्ड परीक्षा में कुल 67 लाख 93 हजार 34 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड के अपर सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 2016 की बोर्ड परीक्षा में 2015 की परीक्षा की तुलना में 500 केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 में हाईस्कूल में 3749977 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 3043057 कुल मिलाकर 6793034 परीक्षार्थी भाग लेंगे। बोर्ड के अपर सचिव ने बताया कि इस बार नकल विहीन परीक्षा के लिए 31 जिलों की कापियों की कोडिंग करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी से नौ मार्च के बीच कुल 15 कार्य दिवसों में तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से 21 मार्च के बीच कराई जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि भले ही बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी गई हो परंतु परीक्षा शुरू होने के अंतिम दिनाें में केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। शासन के दबाव में परीक्षा शुरू होने से पहले हर वर्ष केंद्रों की संख्या बढ़ती रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें