फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड अध्यापकों की भर्ती में टीईटी का पेच

Tue, 19 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 6645 एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति में भी टीईटी का पेच फंस गया है। राहुल यादव सहित चार अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने को चुनौती दी है। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने इस मामले में माध्यमिक शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। इस दौरान यदि कोई नियुक्ति की जाती है तो वह याचिका पर होने वाले निर्णय पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन


याची का कहना है कि प्रदेश सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से दस तक के अध्यापन हेतु 6645 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन करने हेतु विज्ञापन जारी किया है। इसमें अभ्यर्थियों का टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं है, जबकि एनसीटीई के नियमों के अनुसार कक्षा छह से आठ तक अध्यापन के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। याची ने सूचना का अधिकार के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय से भी जवाब मांगा था। मंत्रालय ने कक्षा छह से दस तक अध्यापन के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें