फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती से 50 प्रतिशत अंकों की अर्हता समाप्त

Tue, 19 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा भर्ती में शामिल होने के इच्छुक ऐसे युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर है, जो स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक होने के कारण आवेदन करने से वंचित रह जाते। प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत अंकों की अर्हता समाप्त करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से यह जानकारी चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस यशवंत वर्मा की पीठ के समक्ष दी गई। दरोगा भर्ती में 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता के खिलाफ जितेंद्र सहित कई लोगों ने याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता के पीछे क्या तर्क है। इसके जवाब में बताया गया कि सरकार ने इस अनिवार्यता को समाप्त करने का निर्णय लिया है। शीघ्र ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। याची का कहना था कि यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एंड इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) सेवा नियमावली 2008 में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हेतु मात्र स्नातक की अर्हता है।

प्रदेश सरकार ने 18 सितंबर 2015 को दरोगा पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की, मगर स्नातक में 50 प्रतिशत प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना आवेदक के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। याचीगण दरोगा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं मगर 50 प्रतिशत अंक स्नातक में नहीं होने के कारण सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं। सरकार के आश्वासन के बाद कोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें