फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों से उतरी ठंड, शहरी ठिठुरे

Mon, 18 Jan 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश के उत्तरी इलाकों में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पछुवा हवा संग शहर तक आ पहुंचा। मौसम ने एकबारगी करवट ली। दो दिन पहले तक जहां धूप में लोग बैठ नहीं पा रहे थे, वहीं रविवार को सूरज की किरणें फीकी सी लगीं। ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। आलम ये रहा कि रविवार का अधिकतम तापमान इस सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया। पारा गिरा तो गलन बढ़ गई। लोग दिन में भी पूरी तरह से गर्म कपड़े पहने नजर आए, बावजूद इसके हाथ-पांव ठंडे ही रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन


शहर के मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों में अचानक बदल गया। 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से ऊपर था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शनिवार को अचानक पांच डिग्री की गिरावट आ गई। रविवार को तो अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और गिर गया। पिछले दो दिनों के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री से. की गिरावट से ठंड ने रफ्तार पकड़ ली और गलन अपने शबाब की ओर बढ़ने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान 16. 2 रहा जबकि रात का तापमान 8.8 डिग्री से. पर आ गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अनुपम पांडेय कहते हैं कि उत्तर में हो रही बर्फबारी का असर यहां के मौसम पर पड़ा है। इसकी वजह से ठंड बढ़ी है। अभी यह और बढ़ेगी।
विज्ञापन


पांच दिनाें का तापमान
------------
12 जनवरी
अधिकतम : 25.8 डिग्री से.
न्यूनतम : 9.4 डिग्री से.
13 जनवरी
अधिकतम : 26.4 डिग्री से.
न्यूनतम : 9.9 डिग्री से.
14 जनवरी
अधिकतम : 25.7 डिग्री से.
न्यूनतम : 11.3 डिग्री से.
15 जनवरी
अधिकतम : 24.5 डिग्री से.
न्यूनतम : 11.2 डिग्री से.
16 जनवरी
अधिकतम : 19.9 डिग्री से.
न्यूनतम : 11.4 डिग्री से.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें