श्री गुरुसिंह सभा की ओर से सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कीर्तन दरबार सजा। रागी जत्थों से गुरु वाणी का पाठ किया और अरदास करने को जुटी संगत को शबद कीर्तन सुनाकर निहाल किया।
गुरुद्वारा खुल्दाबाद में फूलों से सजे दरबार साहिब में सुबह से अरदास करने को संगत जुटी। रागी हरजीत सिंह लखनऊ वाले, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी और गुरु गोविंद केजीवन प्रसंगों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उसके बाद गुरु का लंगर बरता गया। प्रसाद पाने के लिए अन्य धर्मों के लोग जुटे।
सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने गुरुगोविंद सिंह के बताए रास्ते पर चलने की बात कही। महामंत्री प्रीतम सिंह ने बताया, शनिवार को कीर्तन दरबार लंगर बरता जाएगा।